Health Tips: क्या आपको पता हैं अंकुरित मेथी खाने से मिलते हैं आपको क्या फायदे, नहीं तो फिर जान ले अभी
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो आपको अंकुरित मूंग या फिर अंकुरित चने खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित मेथी के फायदों के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो अंकुरित मेथी का सेवन करने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानने के बाद आप भी अंकुरित मेथी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेंगे।
वेट लॉस में
आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो अंकुरित मेथी को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। अंकुरित मेथी में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंकुरित मेथी खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
सुधारे गट हेल्थ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुरित मेथी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। यानी कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अंकुरित मेथी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
pc- india tv hindi





