Health Tips: जाने किस समय सही रहता हैं ग्रीन टी का सेवन करना, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगी की बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग होते हैं और वो वॉक से लेकर खाने पीने तक हर चीज का ध्यान रखते है। इसमे ग्रीन टी भी शामिल होती है। लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय और सही तरीके से पिया जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है।
क्या सुबह पी सकते हैं
सुबह ग्रीन टी पीना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में भी मददगार होती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल खाली पेट न पिएं, क्योंकि इससे एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है।
रात में ग्रीन टी पीना क्या है सही?
रात में ग्रीन टी पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता। इसमें कैफीन मौजूद होता है, जो नींद पर असर डाल सकता है। अगर आप सेंसिटिव हैं, तो सोने से 2-3 घंटे पहले ग्रीन टी पीने से बचें।
ग्रीन टी पीने का सही समय
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर में होता है। आप इसे खाने के 30-60 मिनट बाद भी ले सकते हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है।
pc- healthshots.com






