Health Tips: देसी घी में फ्राई करके खा ले आप भी खाली पेट लहसुन, फायदे जानकर हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के समय में हर घर में लहसुन तो मिलता ही हैं, यह हर तरह की सब्जियों का स्वाद बढ़ाता हैं। कई सारी सब्जियां ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं, आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई तरह की बीमारियां को जड़ से खत्म करने में भी मदद करती हैं। हम सभी अपने खाने में लहसुन और देसी घी खाते हैं और ये दोनों ही खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, तपो जानते हैं इसके क्या फायदे है। 

लहसुन के फायदे 
लहसुन का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में किया जाता है, लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो  एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार है। लहसुन का सेवन आप कच्चा और पक्का दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लहसुन को देसी घी में फ्राई कर के खाने से कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है।

देसी घी के साथ कैसे करें लहसुन का सेवन 
लहसुन का सेवन देसी घी के साथ करना किसी अमृत से कम नही है. इसे खाने से पहले रात में छीलकर भिगोकर रख दें और दूसरे दिन देसी घी में इसे फ्राई करके खाएं, देसी घी में फ्राई होने के बाद इसका स्वाद और तासीर दोनों बदल जाते हैं।

किन बीमारियों में हैं फायदेमंद
लहसुन को घी में भूनकर खाने से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सकता है, इसके साथ ही यह आपके बीपी को भी नॉर्मल रखने में मददगार है।
स्ट्रांग इम्यूनिटी
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके लिए हर रोज देसी घी में फ्राई लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता हैं

pc- aaj tak live