Health Tips: खाने के बाद आपको भी होती हैं सीने में जलन तो ये हो सकते हैं इसके पीछे के कारण
- byShiv
- 03 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कई लोगों को खाना खाने के बाद सीने में जलन होती हैं, उन्हें परेशानपी होती हैं और साथ में खट्टी डकारे भी आती रहती है। छाती में जलन को अक्सर लोग गैस या अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर बार ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
क्यों होता हैं ऐसा
रिसर्च के मुताबिक कई मामलों में इसका कारण गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज हो सकता है। इसमें पेट की अम्लीय सामग्री वापस भोजन नली में पहुंचती है, जिससे छाती के बीचों बीच जलन, मुंह में खट्टा पानी आना या खाना वापस ऊपर आने जैसी परेशानी हो सकती है।
सीने में जलन के मुख्य कारण ये हो सकते हैं
मसालेदार और तला-भुना खानाः अधिक तेल, मिर्च वाले भोजन पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा देते हैं और वॉल्व को ढीला कर देते हैं।
खाने के तुरंत बाद लेटनाः भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने से गुरुत्वाकर्षण एसिड को वापस ऊपर आने में मदद करता है।
ओवरईटिंगः एक ही बार में बहुत अधिक खा लेने से पेट पर दबाव बढ़ता है, जिससे एसिड ऊपर की ओर आ जाता है।
कैफीन और सिगरेट/शराबरू चाय, कॉफी, वातित पेय, सिगरेट और शराब का सेवन
pc- needhamgastro.com






