Health Tips: आपको भी अगर खाने के बाद आती हैं खट्टी डकारे तो फिर आज ही करें ये काम

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में खान पान बहुत अलग हो गया। ऐसे में गैस, पेट फूलना, खट्टी डकारें और एसिडिटी की समस्या बहुत आम हो गई है। अगर रोजाना खाने के बाद और सोने से पहले कुछ आसान आदतें अपना ली जाएं, तो इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं वे आसान उपाय।

सोने से पहले करें ये काम
रात को बहुत भारी खाना खाने से पेट को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। कोशिश करें कि रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें, डिनर में हरी सब्जियां, सूप, दाल और सलाद जैसी हल्की चीजें शामिल करें।

हल्की सैर करें
खाना खाने के तुरंत बाद लेटे नहीं, खाने के बाद 5-10 मिनट हल्की सैर करें। इससे खाना आसानी से पचता है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।

यह चूर्ण ले सकते हैं
त्रिफला आयुर्वेद का पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है, रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है, गैस कम बनती है, सुबह फ्रेश महसूस होता है।

pc- punjabkesari.in