Health Tips: आपकी भी हैं अगर ये आदत तो कमजोर होने लगती हैं इससे आपकी आंखे

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगों को कम उम्र में ही आंखों की परेशानी हो जाती है। कम उम्र में ही बच्चों की नज़र कमजोर होने लगी हैं। आंखों की कमजोरी होने पर आंखों में थकान, जलन, धुंधला दिखाई देना या चश्मे का नंबर बढ़ना जैसे लक्षण नज़र आने लगते हैं। ऐसी कौन सी आदतें हैं जिनकी वजह से आपकी आंखों की सेहत को नुकसान होता है।

अंधेरे में फोन देखनाः 
अंधेरे में आंखों की पुतलियां कई बार खुलती और बंद होती हैं। दरअसल, फोन की ब्राइट स्क्रीन इन्हें एकदम से सिकुड़ने पर मजबूर कर देती हैं। जब महीनों तक ऐस होता है तो आंखें ड्राई होने लगती हैं और नंबर तेजी से बढ़ता है। 

आंखों को बार बार रगड़नाः
आंखों को बार बार रगड़ने से कॉर्निया यानी कि आंख की सबसे ऊपरी लेयर कमजोर और पतली हो जाती है। ऐसा लगातार करने से आंखों का विज़न कमजोर होने लगता है।

pc- india tv hindi