Health Tips:आपको भी दिखे ये लक्षण तो तुरंत पहुंच जाएं डॉक्टर के पास, बढ़ सकता हैं आपका प्रोस्टेट

इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आने लगती है। जिनमें प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानी भी शामिल है, प्रोस्टेट पुरुषों के प्रजनन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मूत्राशय के नीचे स्थित होती है और मूत्रमार्ग को घेरता है। उम्र के साथ यह ग्रंथि धीरे-धीरे बड़ी हो सकती है, जिसे प्रोस्टेट का बढ़ना कहा जाता है। आमतौर पर इसके लक्षण आज आपको बता रहे है। 

पेशाब की धार कम होना
प्रोस्टेट बढ़ने का सबसे पहला संकेत है पेशाब की धार का कमजोर हो जाना। अगर आपको पेशाब करने में ज़्यादा समय लगता है या पेशाब की धार पहले जैसी तेज नहीं है, तो यह इस बात का संकेत है।

पेशाब का बूंद-बूंद टपकना
कई बार पेशाब करने के बाद भी कुछ बूंदें टपकती रहती हैं, यह भी प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

pc- onlymyhealth.com