Health Tips: अगर आप भी पीते हैं गन्ने का जूस तो ध्यान में रखें ये बाते, नहीं तो जाना पड़ सकता हैं...

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में लोग गन्ने के जूस का सेवन खूब करते है। ठंडा ठंडा ये जूस पीने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। आप एक बार इसका सेवन करते हैं तो आपको लगता हैं की आप पीते ही जाए। लेकिन क्या आपको पता हैं की गन्ने का जूस पीना आपकी सेहत के लिए सही हैं या नहीं। तो जानते हैं आज इसके बारे में ।

आप अगर लगातार गन्ने का जूस पीते हैं तो यह आपका वेट बढ़ा सकता है। गन्ने के जूस में कैलोरी ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है।

गन्ने का जूस कैविटी की समस्या का भी कारण बन सकता है। 

गन्ने के जूस का अत्यधिक सेवन सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है। ऐसे में ज्यादा सेवन करने से बचें। 

शुगर के मरीजों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

pc- www.myupchar.com