Health tips: आपको भी हैं अगर इस तरह की बीमारी तो नहीं करना चाहिए अमरूद का सेवन

इंटरनेट डेस्क। सर्दी का सीजन हैं और अभी अमरूद भी मिल रहे है। यह विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की किन लोगांे को इस फल को खाने से बचना चाहिए।

जिनका पाचन खराब हो
अमरूद फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है, जो आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आपका पेट कमजोर है या आपको गैस, एसिडिटी, या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्या हैं तो अमरूद खाने से स्थिति बिगड़ सकती है।

किडनी रोगी को
अमरूद पोटैशियम से भरपूर होता है। खराब किडनी शरीर से एक्स्ट्रा पोटैशियम को बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे ब्लड में पोटैशियम का स्तर बढ़ जाता है। इस कंडीशन को हाइपरकलेमिया कहते हैं, जो दिल के लिए गंभीर हैं।

pc- amazon.in