Health Tips: आपको भी बढ़ानी हैं आंखों की रोशनी तो फिर कर सकते हैं आप भी इन चीजों का सेवन

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे तक की आंखों की रोशनी जल्द कम होने लगी है और उनकी आंखो पर अभी से ही चश्मा लग चुका है।  इसके कई कारण हैं दिन रात मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखना। लेकिन आज आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने आंखों की रोशनी बढ़ा सकते है। 

नट्स और फलियां
नट और फलियों में ओमेगा-3 के साथ ही विटामिन ई और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए अखरोट, काजू, मूंगफली और मसूर की दाल खा सकते हैं।

खट्टे फल
इसके साथ ही आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों का भी सेवन कर सकते है। खट्टे फलों में विटामिन सी काफी ज्यादा होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट होता है। इससे आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

pc- aaj tak