Health Tips: भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से मिलता हैं ये फायदा, जान ले आप भी
- byShiv
- 29 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव की पूजा का फल आपको जरूर मिलता है, लेकिन कब जब आप मन से इस काम को करते है। वैसे भगवान शिव को कई चीजें चढ़ाने की परंपरा बहुत पुरानी है। कोई जल चढ़ाता है, कोई दूध, कोई बेलपत्र, तो कई लोग दही भी चढ़ाते हैं। आखिर दही चढ़ाने का मतलब क्या है और इससे क्या फायदा माना जाता है। तो जानते है आज इसका कारण।
मन को शांति मिलती हैं
दही ठंडा होता है, इसलिए इसे चढ़ाना मन की गर्मी, बेचौनी और गुस्से को शांत करने का प्रतीक माना जाता है। जो लोग जल्दी तनाव में आ जाते हैं या घर का माहौल भारी रहता है, वे सोमवार के दिन दही से अभिषेक करते हैं।
सेहत से जुड़ा विश्वास
दही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, इसी कारण इसे चढ़ाने को शरीर की परेशानियों से राहत के इशारे से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है या कमजोरी महसूस करता है, वह श्रद्धा से दही चढ़ाए तो उसे अंदर से ताकत मिलने की भावना होती है।
pc- patrika news






