Health Tips: गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को मिनेटों में दूर करेंगे ये किचन के मसाले
- byShiv
- 17 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों को कई तरह की बीमारियां दे दी है। तनाव और प्रोसेस्ड या अत्यधिक मसालेदार भोजन का सेवन हमारे पाचन तंत्र को सीधे प्रभावित करता है। जिससे भोजन ठीक से नहीं पचता और पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। ऐसे में हमारे घर में मिलने वाले कुछ मसाले ही गैस और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकते है।
अजवाइन और काला नमक
अजवाइन में थाइमोल नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो गैस्ट्रिक जूस को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है। इसके लिए आप आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पेट की गैस आसानी से बाहर निकल जाएगी।
सौंफ
सौंफ पाचन संबंधी समस्याओं, विशेषकर पेट में गैस और ब्लोटिंग को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद ऐनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रागोल जैसे एसेंशियल ऑयल पेट की मांसपेशियों को राहत देकर पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं।
हींग का पानी
हींग गैस और पेट दर्द के लिए सबसे तेज़ काम करने वाले घरेलू उपचारों में से एक है। एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पिएं। यदि छोटे बच्चे को यह समस्या है, तो हींग को थोड़े पानी में घोलकर नाभि के आसपास लगाएं।
pc- 1mg






