Health Tips: पेट से क्यों आती है गुड़गुड़ की आवाज, क्या हैं इसके पीछे का कारण

इंटरनेट डेस्क। कई बार आपने देखा होगा की जब खाली पेट रहते या फिर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी रहती हैं तो पेट में गुड़गुड़ होने लगती है। हालांकि, पेट में गुड़गुड़ होने की अन्य वजह भी होती हैं, जैसे हमारे शरीर की पाचन क्रिया और आंतों का सिकुड़ना। कई बार यह आवाज इतनी तेज होती है कि आसपास बैठे लोगों को भी सुनाई देने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं पेट में गुड़गुड़ होने की वजह और इसके समाधान।

पेट में गुड़गुड़ होने की वजह?
हमारे पाचन तंत्र में पेट और आंतें लगातार काम करती रहती हैं, जब भोजन पेट में मौजूद होता है, तब पाचन प्रक्रिया के दौरान मांसपेशियां भोजन और तरल पदार्थ को आगे बढ़ाती हैं। पेट खाली रहने पर भी पाचन तंत्र पूरी तरह शांत नहीं होता, पेट और छोटी आंत की मांसपेशियां समय-समय पर सिकुड़ती रहती हैं, इस दौरान गैस और तरल पदार्थ आंतों के भीतर आगे बढ़ते हैं और इन्हीं की हलचल से गुड़गुड़ जैसी आवाज पैदा होती है।

खाली पेट में ज्यादा आवाज
खाली पेट होने पर आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है, क्योंकि पेट में भोजन की मात्रा कम होने के कारण आवाज को दबाने वाला पदार्थ मौजूद नहीं होता। इसलिए कई बार पेट की सामान्य गतिविधियां भी ज्यादा तेज महसूस या सुनाई देती हैं।

गैस भी हो सकती है वजह
पेट की गुड़गुड़ाहट का एक कारण गैस भी होती है, खाते या पीते समय हवा निगलना या जल्दी-जल्दी खाने से पेट में गैस बनती है, वहीं कुछ खाद्य पदार्थ भी पेट और आंतों में हवा की मात्रा बढ़ा देते हैं, जब यह गैस आंतों में घूमती है तो आवाज सुनाई देती है।

pc- amar ujala