Health Tips: रात में सोने से पहले क्यों दी जाती हैं हल्दी का दूध पीने की सलाह, जान लेंगे तो कर देंगे शुरू

इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों से सुना होगा या फिर डॉक्टर भी कहते हैं की रात में सोने से पहले हल्दी का दूध पीना चाहिए।  आयुर्वेद में भी हल्दी वाले दूध को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन, इसे रात में पीने की सलाह ही क्यों दी जाती है। तो आज जान लेते हैं इसके बारे में। 

अच्छी नींद के लिए
हल्दी और दूध का कॉम्बिनेशन बेहतर नींद के लिए मददगार हो सकता है। दरअसल, कई बार ज़्यादा तनाव लेने की वजह से नींद आने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में यह हल्दी वाला दूध पीने से आपकी नींद की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है। 

स्ट्रेस होता है कम
हल्दी वाल दूध पीने से आपका तनाव कम हो सकता है और दिमाग को शांति मिलती है। दरअसल, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्रेन में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करता है। इस वजह से एंजायटी का लेवल कम होता है।

pc- herzindagi.com