Health Tips: गर्मियों में क्यों दी जाती हैं कच्चा प्याज खाने की सलाह, मिलते हैं इतने गजब के फायदे की...

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और अब धीरे धीरे तेज गर्मी ने अपना प्रकोप भी दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों में लू भी चलने लगेगी, ऐसे में गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस मौसम में एक चीज खाने की सलाह दी जाती है और वो है कच्चा प्याज। गर्मियों में कच्चे प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है तो जानते हैं आज इस बारे में।

हीट स्ट्रोक से बचाव 
गर्मी में लू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में कच्चा प्याज लू से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। 

शरीर को पहुंचाए ठंडक
प्याज शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसके सेवन से आप दिनभर एनर्देटिक महसूस करते हैं। 

पोषक तत्वों का खजाना
प्याज पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें सल्फर,फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी और सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।

pc- parbhat khabar