Health Tips: गट हेल्थ के लिए आप इन चीजों को बना सकते हैं डाइट का हिस्सा
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आजकल की बदलती लाइफ स्टायल में लोग ज्यादातर जंक फूड का सेवन करते है। उसका असर हमारे पाचन पर भी पड़ता है, जिसेसे गट हेल्थ भी कहते है। जब गट हेल्थ ठीक रहती है तो खाना पचाने में आसानी होती है, और पेट से जुडी कुछ समस्याएं जैसे गैस और पेट फूलना भी गट हेल्थ अच्छी के होने के कारण ठीक हो सकती है। इसलिए रोज डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है, जो आंतो यानी गट हेल्थ के लिए अच्छी हो।
दही को नाश्ते में करें शामिल
दही गट हेल्थ के लिए एक अच्छा विकल्प है, इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। सुबह के नाश्ते में एक कटोरी दही लिया जा सकता है आप इसे पोहा, पराठे या दूसरे नाश्ते के साथ भी खा सकते हैं।
ओट्स से करें दिन की शुरुआत
ओट्स में फाइबर बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से गट हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है और डाइट में फाइबर बढ़ाने का आसान तरीका भी मिल जाता है। इसे दूध या दही के साथ बनाकर इसमें केला, सेब या कुछ ड्राईफ्रूट्स भी मिला सकते हैं।
pc- lukecoutinho.com






