Health Tips: बॉडी डिटॉक्स के लिए काम में ले सकते हैं आप भी किचन के ये मसाले

इंटरनेट डेस्क। आज की बदलती लाइफ स्टायल में आपने कई लोगों से सुना होगा की  बॉडी डिटॉक्स करनी हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं की इसमें क्या होता हैं और इसका क्या मतलब होता है। बॉडी डिटॉक्स मतलब शरीर में जमा अशुद्धियों और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना। डिटॉक्सिफिकेशन शरीर के अंगों जैसे किडनी, लिवर, पाचन तंत्र, त्वचा और फेफड़ों के ज़रिए होता है। वैसे आपको घर में रखें मसाले भी बॉडी डिटॉक्स कर सकते है।

त्रिफला
त्रिफला शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद होता है। यह शरीर को उन चीजों से मुक्त करने में मदद करता है जिनकी उसे जरूरत नहीं होती।

हल्दी
हल्दी शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाती है। इसका सक्रिय यौगिक, करक्यूमिन, लिवर की कार्यप्रणाली में मदद करता है, सूजन को नियंत्रण में रखता है। 

जीरा
जीरा पाचन को बढ़ावा देता है, सूजन को कम करने में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करता है। डिटॉक्स चाय के लिए कुछ बीजों को गर्म पानी में भिगोएँ या थोड़े अतिरिक्त स्वाद और बड़े लाभों के लिए उन्हें अपने भोजन पर छिड़कें।

pc- moneycontrol.com