Lifestyle
Health Tips: सुबह के समय खाएं आप भी भीगे हुए काले चने, मिलते हैं ये गजब के फायदे
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने घर में या फिर डॉक्टर से सुना होगा की आपको काले चने का सेवन करना चाहिए। काला चना सब्जी बनाने से लेकर चाट बनाने में खूब काम आता है। लेकिन अगर आप इसे भिगोकर, इसका सेवन खाली पेट करते हैं तो इसके आपको कई फायदे हो सकते है।
वजन होगा कंट्रोल
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाना वजन घटाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसमें ज़्यादा मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है।
आंखों के लिए
भीगे हुए काले चने का सेवन करने से आंखों को भी लाभ होता है। ये आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करता है। जिससे कि आंखों को देखने की क्षमता और भी मजबूत होती है। अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोजाना भीगे चने का सेवन करें।
pc- boldsky.com






