Health Tips: बिना पेट दर्द के भी हो सकता हैं आपका लिवर खराब, दिखते हैं ये वाले लक्षण
- byShiv
- 27 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं, कई बार हमे पता भी नहीं चलता और शरीर का कोई अंग खराब भी होने लग जाता है। इन अंगो में से ही एक हैं लिवर, अधिकतर लोगों का मानना है कि पेट दर्द होना ही इस बीमारी का एक लक्षण है, लेकिन हर मामले में ऐसा होता नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि फैटी लिवर या इससे संबंधित कोई दूसरी बीमारी होने पर पेट दर्द के अलावा भी कई दूसरे लक्षण दिख सकते हैं।
शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दिखते हैं लक्षण
लिवर में कोई बीमारी होगी तो बस पेट में दर्द ही होगा। कई बार लिवर की बीमारी शुरुआती दौर में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ती रहती है। जब बीमारी गंभीर होने लगती है, तो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी बदलाव दिखाई दे सकते हैं।
लिवर की बीमारी के दूसरे लक्षण क्या होते हैं
पैरों में सूजन
स्किन में खुजली
बार-बार थकान
छोटी चोट में भी नील पड़ना
नींद और व्यवहार में बदलाव
लक्षण दिखें तो क्या करें?
लिवर की बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर जरूरत के मुताबिक एलएफटी, अन्य ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच करा सकते हैं। केवल लक्षणों से बीमारी की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन अगर ये लक्षण दिख रहे हैं तो आपको तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
pc- aaj tak






