Hera Pheri 3: अक्षय और परेश रावल के बीच विवाद पर क्या बोले डायरेक्टर प्रियदर्शन
- byShiv
- 22 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। हेरा फेरी 3 बनने से पहले से ही विवादों में है। परेश रावल ने फिल्म को करने से मना कर दिया था, फिर कैसे तैसे करके तैयार हुए। अब इस फिल्म को लेकर फिर से नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, परेश फिर से हेरा फेरी 3 में शामिल हो गए, लेकिन परेश और अक्षय दोनों के बीच अनबन थी या नहीं... इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं किया। मगर अब प्रियदर्शन ने इसकी सच्चाई बताई है।
प्रियदर्शन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रिवील किया है कि अक्षय कुमार और परेश रावल का झगड़ा हुआ है या नहीं। बकौल हेरा फेरी 3 डायरेक्टर, मेरा और परेश का कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। मेरी जानकारी के अनुसार, अक्षय और परेश के बीच भी कभी कोई समस्या नहीं थी। कुछ और लोग थे, जो परेश पर दबाव बना रहे थे।
डायरेक्टर ने आगे कहा, अक्षय ने मुझसे कहा अगर ऐसा होता है तो होने दें। नहीं तो इसे भूल जाते हैं। बस इतना ही। अगर यह बहुत अच्छे तरीके से होता है तो ठीक है।
pc- jansatta