Hyderabad: 29 वर्षीय महिला ने दो बेटों की हत्या कर खुद को लगाया मौत के गले, पति की दूसरी शादी से थी परेशान, करता उसके सामने ही...

इंटरनेट डेस्क। हैदराबाद में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां एक 29 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने दो बेटों की जान ले ली और फिर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस को शक है कि इस भयानक कदम के पीछे लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद हो सकता है। मृतकों की पहचान एस बनोथ श्रावंती (29), कार्तिक (12) और कौशिक (10) के रूप में हुई है।

13 साल पहले हुई थी शादी 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि श्रावंती ने करीब 13 साल पहले बोडा प्रवीण से शादी की थी। वहीं प्रवीण ने किसी दूसरी महिला से भी शादी कर ली थी। इसको लेकर प्रवीण और श्रावंती के अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने आगे बताया कि बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण श्रावंती ने हाल ही में घर छोड़ दिया था। वह बच्चों के साथ वारंगल में अपने माता-पिता के घर चली गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे प्रवीण के साथ हैदराबाद लौटने के लिए मना लिया था।

घर में मृत पाए गए थे तीनों
इस मामले में पुलिस ने बताया कि, मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे प्रवीण काम से घर लौटा, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर श्रावंती और उसके दोनों बच्चे मृत पाए गए। दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

pc- freepik.com