ICC T20 World Cup: रोहित और शाकिब के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है ये विश्व रिकॉर्ड, टूट पाना है लगभग असंभव
- byShiv
- 28 May, 2024

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 9वां संस्करण 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी एक बार फिर से रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया अमेरिका पहुंच चुकी है।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आज हम आपको एक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो संयुक्त रूप से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। इन दोनों ही क्रिकेटरों के नाम सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित और शाकिब अभी तक हुए सभी विश्व कप में खेल चुके हैं। वह अब नौवीं बार टी20 विश्व कप खेलेंगे।

इन दोनों क्रिकेटरों का ये रिकॉर्ड टूट पाना लगभग असंभव होगा। यह पहली बार 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए टी20 विश्व कप मेें रोहित शर्मा और अल हसन ने हिस्सा लिए थे। अब ये दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप मेें भी हिस ले रहे हैं। रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन अभी तक 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021 और 2022 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

रोहित शर्मा ने विश्व कप में बनाए हैं इतने रन
रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में अब तक 36 पारियों में 127.89 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बना चुके हैं। उन्होंने 9 अर्धशतक विश्व कप में लगाए हैं। वह एक भी शतक इस टूर्नामेंट में नहीं लगा सके हैं। उनका बेस्ट बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रन रहा है।

शाकिब अल हसन का ऐसा रहा है प्रदर्शन
वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व की 35 पारियों में 742 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप मैचों में 6.79 की इकॉनमी से 47 विकेट भी हासिल किए हैं।
PC: indiatvnews, espncricinfo