IND vs AFG: 6 रन बनाते ही इस मामले में रोहित शर्मा कर लेंगे सहवाग की बराबरी, हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में इतिहास रचने की कगार पर खड़े हैं। इस मैच में रोहित शर्मा 6 रन बनाते ही भारत के इतिहास के दूसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने 16000 रन सभी फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते हुए पूरे किए हैं।
इससे पहले भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने ये कारनामा किया था। रोहित शर्मा 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर होंगे भारत की ओर से अब तक वीरेंद्र सहवाग ने सभी फॉर्मेट मिलाकर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में कुल 16119 रन बनाए थे।
इसके अलावा कोई भी भारतीय ओपनर बल्लेबाज 16000 के आंकड़े तक कभी भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में अब रोहित शर्मा 6 रन बनाते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे, जो 16000 से अधिक रन बनाएंगे।
pc- indianexpress.com






