ind vs eng: भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के समय में हुआ बदलाव, जाने कितने बजे से शुरू होंगे मैच
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में फैन्स के लिए अच्छी ख़बर है, इंग्लैंड में खेले जाने वाले टी20आई मैच के समय में बदलाव किया गया है। पहले फैन्स इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच भारत में रात 11 बजे से देख सकते थे लेकिन अब टी-20 सीरीज के सभी मैच भारत के समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू होंगे। यानी भारतीय क्रिकेट फैन्स रात 10 बजे से टी-20 क्रिकेट का रोमांच का मजा ले सकेंगे।
ईएसपीएन के रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 पर ज्यादा से ज्यादा दर्शक पाने के लिए भारत के टी20 मैचों के समय में बदलाव किया है। बता दें कि टी-20 सीरीज में इस बार वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20आई सीरीज के टाइमिंग में हुआ बदलाव
1 जुलाई 2026, पहला टी20 मैच - भारतीय समयानुसार रात 10 बजे,
4 जुलाई 2026, दूसरा टी20 मैच - भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
7 जुलाई 2026, तीसरा टी20 मैच - भारतीय समयानुसार रात 10 बजे
9 जुलाई 2026, चौथा टी20 मैच - भारतीय समयानुसार रात 10 बजे
11 जुलाई 2026, 5वां टी20 मैच - भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
pc- news24






