IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को झटका, सीरीज के बाकी मैचों से ये खिलाड़ी हुआ बाहर
- byShiv
- 05 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। इसका पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया, जो एक लो-स्कोरिंग मुकाबला रहा। इसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
अब इसका दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार खिलाड़ी सीरीज के शेष 4 मैचों का हिस्सा नहीं होगा।
पहले तीन वनडे के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिलाड़ी खेलेंगे। वहीं, जिस खिलाड़ी के बाहर होने की बात हम कर रहे हैं, वह ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी हैं। रेड्डी को पहले वनडे में मौका नहीं दिया गया था और अब वह बिना खेले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। कुछ फैंस चिंतित हो रहे होंगे कि क्या नीतीश कुमार रेड्डी फिर से इंजर्ड हो गए, जो उन्हें पांच मैचों की वनडे सीरीज के शेष चार मैचों से बाहर होना पड़ा है तो बता दें कि ऐसा नहीं है।
PC- cricinfo.com






