IND vs NZ: जाने भारत और न्यूजीलैंड के बीच कब खेला जाएगा तीसरा T-20 मुकाबला

इंटरनेट डेस्क।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक दो मैच खेल लिए गए हैं, जिसे टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जीतने में कामयाबी हासिल की है। अब तीसरे और सबसे अहम मैच की बारी है। ये मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए।

अब तक भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दो मैच क्राइस्टचर्च के हेडिंग्ले ओवल के मैदान में खेले गए हैं। अब तीसरे मैच की बारी है, जो क्राइस्टचर्च में नहीं खेला जाएगा।  भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

ये मुकाबला 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को है। पहले दो मैचों की ही तरह तीसरा मुकाबला भी भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में पहले ही लीड बना चुकी है। अब उसकी कोशिश होगी कि तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए।

PC- cricinfo.com