IND vs NZ: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बड़ा झटका, 3 मैचों के लिए बाहर हुआ ये खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 21 जनवरी से नागपुर में  शुरू होने वाले इस सीरीज को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि टीम बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट के चलते सीरीज के पहले तीन टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी दी है। बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, तिलक वर्मा की वापसी और बाकी दो मैचों में उपलब्धता का निर्णय उनकी फिटनेस प्रोग्रेस पर निर्भर करेगा। उनकी कंडीशन और स्किल को ट्रेनिंग फेज के दौरान बारीकी से परखा जाएगा। 

आपको बता दें कि  टी20 एशिया कप फाइनल के हीरो और मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा को अचानक दर्द की शिकायत हुई। जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर तिलक वर्मा की तत्काल सर्जरी की गई है।

pc- indianexpress.com