इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा, इस दौरे पर पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी। ये टी20 सीरीज टी20 विश्वकप के लिहाज से अहम है।
बता दें की टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप टीम ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, हालांकि, भारत ने अभी वनडे टीम का ऐलान नहीं किया है।
न्यूजीलैंड की वनडे टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।
न्यूजीलैंड की टी20 टीमः मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चौपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।
PC- aaj tak






