IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो सकती हैं ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के 3 मैचों में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आ सकते है। अगर रोहित खेलते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के दौरान कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में सलामी बल्लेबाज के रूप में 355 मैच खेले हैं, जिसमें 45.52 की औसत के साथ 15,933 रन बनाए हैं। वह आगामी सीरीज के दौरान 67 रन और बनाते ही बतौर सलामी बल्लेबाज अपने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे। वह इस आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग (16,119) ऐसा कर चुके हैं।

इसके साथ ही रोहित ने एशिया में खेलते हुए 163 वनडे मैचों में 49.07 की औसत के साथ 6,969 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह एशिया में खेलते हुए 7,000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं।

pc-royalchallengers.com