ind vs sa: गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, टेस्ट इतिहास में दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरज को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 408 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ये भारतीय टीम की अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार है। 

दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत को 549 रन का विशाल लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में केवल 140 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार से भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारत की दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने छह विकेट झटके। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 54 रन रवीन्द्र जडेजा ने बनाए।

ये भारत की अपने टेस्ट क्रिकेट की इतिहास की सबसे बड़ी हार है। टीम इंडिया को  इससे पहले अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2004 में नागपुर में मिली थी। इस मैच में 543 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 342 रनों से हार मिली थी।

pc- espncricinfo.com