ind vs sa: गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी लौटे पेवेलियन, बुमराह और कुलदीप यादव ने दिलाई भारत को सफलता
- byShiv
- 22 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। फिलहाल, पहले दिन का दूसरा सेशन जारी है। साउथ अफ्रीका ने खबर लिखे जाने तक 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं।
टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। रायन रिकेल्टन और ऐडन मार्करम आउट हो चुके हैं। भारत से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया पर घरेलू कंडीशन में 13 महीने के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। बता दंे कि आज के मैच में कप्तान शुभमन गिल इंजरी के कारण नहीं खेल रहे है। उनकी जगह ऋषभ पंत भारत की कप्तानी कर रहे है।
pc- espncricinfo.com






