IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट को लेकर भारतीय बल्लेबाजी कोच ने दिया अपडेट, जाने मैदान पर उतरेंगे या नहीं

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने चोट को लेकर हो रही चर्चा को खत्म कर दिया है और बताया है कि वह ठीक हैं और अगले दिन बल्लेबाजी के लिए जा सकते हैं।

पहले दिन श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने पंत को शॉर्ट गेंद डाली और भारतीय खिलाड़ी ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बजाय सीधे उनके बाएं हाथ पर जा लगी। लाहिरू कुमारा की गेंद से बांह पर चोट लगने के बाद सिर्फ तीन रन पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। 

कोटक ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज दूसरे दिन मैदान पर लौटने के लिए अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, मुझे लगता है कि वह  खेलना जारी रखने के लिए ठीक रहेंगे।  चोट लगने के बाद पंत दर्द से कराहते दिखाई दिए।

PC- cricinfo.com