IND vs SL: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, कप्तान शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत जीत के करीब है। चौथे दिन भारत की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली हैं। पंत कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पंत के नाम अब 41 मैचों की 73 पारियों में 2885 रन हो गए हैं। शुभमन गिल ने 41 टेस्ट मैचों में 2867 रन बना लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पंत और गिल में से कौन पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करेगा।

भारत की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा 2716 रन के साथ तीसरे, रवींद्र जडेजा 2632 रन के साथ चौथे और विराट कोहली 2617 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

PC- cricinfo.com