IND VS Sl: ऋषभ पंत ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने 89 बॉल में 63 रन की पारी खेली। पंत ने अपनी इस इनिंग्स में 6 चौके और दो छक्के जड़े। पंत ने इस दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल किया। विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ऋषभ पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 42.11 की औसत से 2948 रन दर्ज हैं, वहीं शुभमन ने भी इतने ही मुकाबलों में 42.27 के एवरेज से 2917 रन बनाए हैं।

इस सूची में रोहित शर्मा (2716 रन) तीसरे, रवींद्र जडेजा (2675 रन) चौथे और विराट कोहली (2617 रन) पांचवें स्थान पर हैं। चूंकि रोहित और कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में वो इस लिस्ट में धीरे-धीरे और नीचे ही खिसकेंगे। टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल 2588 रनों के साथ तेजी से इस लिस्ट में आगे बढ़ रहे हैं।

PC- cricinfo.com