IND vs WI: तिलक वर्मा ने टी20 में हासिल की ये उपलब्धि, कर दिया ये नया कारनामा
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत को दूसरे टी 20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने हार का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ऐसा कारनामा किया है, जो अभी तक टी20 क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में हुए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में तिलक ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों के अलावा तीन ही छक्के मारे।
तिलक वर्मा का टी20 में नया कारनामा
तिलक वर्मा ने इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए। इस फॉर्मेट में 144 बल्लेबाजों के 5 हजार या उससे ज्यादा रन हैं। तिलक इनमें इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिनका बल्लेबाजी औसत 40 से अधिक और स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर है। 144 में से सिर्फ 5 ही बल्लेबाजों का औसत 40 से ऊपर का है। वहीं 45 का स्ट्राइक रेट 140 के ऊपर का है लेकिन सिर्फ तिलक वर्मा ही दोनों ही लिस्ट में हैं।
टी20 में तिलक वर्मा का रिकॉर्ड
23 साल के तिलक वर्मा ने अभी तक 175 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके 5031 रन हो गए हैं। उनका औसत 41.57 जबकि स्ट्राइक रेट 145.36 का है। अभी तक उनके बल्ले से 5 शतक के अलावा 30 फिफ्टी निकली है। उनकी सबसे बड़ी पारी 151 रनों की है। वह इस फॉर्मेट में दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिसके नाम लगातार तीन मैचों में शतक है।
PC- cricinfo.com





