ind w vs pak w: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बनाया ये रिकॉर्ड, हासिल की ये उपलब्धि
- byShiv
- 15 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईसीसी महिला विश्व कप 2026 में भारत ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रनों पर सिमट गई। हालांकि मुनीबा अली ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, जिनके दम पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पॉवरप्ले में टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
171 के चेज में मुनीबा अली और गल फिरोजा ने पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। मुनीबा अली की शानदार पारी के सहारे पाकिस्तान ने पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर 52 रन बनाए थे। ये टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पॉवरप्ले में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है।
अच्छे पॉवरप्ले के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी धराशाई हो गई, मुनीबा अली जब 41 के स्कोर पर थी तब दीप्ति शर्मा के शानदार थ्रो से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 11वें ओवर में उनके रूप में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, तब स्कोर 75 था।
pc- espncricinfo.com






