ind w vs sl w: स्मृति मंधाना के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इस क्लब में हुई शामिल
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली मंधाना दुनिया की चौथी खिलाड़ी बनीं।
उनसे पहले यह कारनामा भारत की मिताली राज, न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स और इंग्लैंड की शार्लट एडवर्ड्स कर चुकी हैं। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज़ में अब तक मंधाना का प्रदर्शन औसत रहा था और इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें 27 रनों की जरूरत थी।
मंधाना ने इसी महीने की शुरुआत में पहले मुकाबले में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4,000 रन भी पूरे किए थे और वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच वह अपनी फॉर्म हासिल करने की कोशिश में थीं।
pc- espncricinfo.com






