India-Bangladesh: बांग्लादेश ने भारतीय राजदूत को किया तलब, शेख हसीना के बयानों पर जताई नाराजगी

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भड़काऊ बयानों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। खबरों की माने तो बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आरोप लगाया है कि शेख हसीना भारतीय धरती से अपने समर्थकों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रही हैं, जिसका उद्देश्य आगामी संसदीय चुनावों को बाधित करना है।

भारत में हैं अभी हसीना
जानकारी के लिए बता दें कि 78 वर्षीय शेख हसीना पिछले साल अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद सत्ता से बेदखल होकर भारत आ गई थीं, पिछले महीने एक विशेष ट्रिब्यूनल ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई थी, बांग्लादेश लगातार उनकी और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल की शीघ्र प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है ताकि वे अदालत के फैसले का सामना कर सकें।

लगाएं ये आरोप
खबरों की माने तो विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आज भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर बांग्लादेश सरकार की गंभीर चिंता भारतीय सरकार तक पहुंचाई कि शेख हसीना को अपने समर्थकों को बांग्लादेश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और आगामी संसदीय चुनावों को विफल करने के लिए भड़काऊ बयान देने की अनुमति दी जा रही है। मंत्रालय ने भारत में रह रहे अवामी लीग के सदस्यों की बांग्लादेश-विरोधी गतिविधियों पर भी ध्यान आकर्षित किया, जिनमें चुनावों को बाधित करने के लिए आतंकवादी कृत्यों की योजना बनाना और सहायता करना शामिल है।

pc- aaj tak, khabargaon.com