India: ईरान ने दो भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की दी परमिशन, विदेश मंत्री के एक फोन से हुआ...
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच अच्छी खबर आई है। ईरान ने दो भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की परमिशन दी है। ये जहाज बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच ट्रांजिट कर रहे हैं। भारत में तेल की बढ़ती किल्लत के बीच ये बड़ी राहत है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से ज्यादातर जहाज वहां फंसे हुए हैं और ट्रैफिक लगभग बंद हो गया है। इन दोनों जहाजों के निकलने से भारत में तेल की किल्लत कुछ हद तक खत्म हो जाएगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज सुबह ही ईरान में बात की थी। दो भारतीय जहाजों को ईरान ने पास होने दिया। इससे पहले एक लाइबेरियन फ्लैग वाला टैंकर, जो सऊदी क्रूड ऑयल ले जा रहा था और जिसका कैप्टन भारतीय था, दो दिन पहले होर्मुज से गुजरा और मुंबई पोर्ट पर पहुंच गया। ये भारत जाने वाला पहला जहाज था जो युद्ध के बाद सुरक्षित ट्रांजिट कर पाया।
ईरान ने साफ कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका कंट्रोल है, आईआरजीसी के कमांडर रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी ने कहा, कोई भी जहाज होर्मुज से गुजरना चाहता है तो ईरान से परमिशन लेनी होगी, वरना अटैक का सामना करना पड़ेगा।
pc- caravanmagazine.in






