India–South Korea: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार को 50 अरब डालर तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत यात्रा पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 50 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कारोबार, प्रौद्यौगिकी, ऊर्जा, चिप, पोत समेत कुल 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 

हुई ये घोषणाएं भी 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके अलावा छह प्रमुख घोषणाएं भी इस मौके पर की गई। आइए जानते हैं कि भारत और दक्षिण कोरिया में कौन से 15 बडे समझौते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि हम विश्वास की भागीदारी को भावी साझेदारी में बदल रहे हैं। हम चिप से लेकर शिप, टेलेंट से लेकर टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंट से लेकर एनर्जी, हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे।

50 अरब डॉलर का लक्ष्य
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि आठ सालों के बाद हो रही राष्ट्रपति की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के डीएनए में लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और कानून आधारित नियम हैं। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भी हमारा साझा दृष्टिकोण है। इन सबके आधार पर पिछले एक दशक में हमारे संबंध गतिशील हुए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है जिसे 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

pc- hindustan