India-UAE: पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से की फोन पर बात, एशिया में बने तनाव को लेकर हुई चर्चा
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं, दोनों नेताओं के बीच पश्चिमी एशिया में बने तनाव को लेकर भी चर्चा हुई, इस दौरान पीएम मोदी ने भारत ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी है।
होर्मुज स्ट्रेट पर भी हुई बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा और निर्बाध आवाजाही के मुद्दे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए मिलकर काम जारी रखने की बात दोहराई।
पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा, ’हमने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
pc-bharat24live.com






