India-US: भारत को नरक बताने वाले ट्रंप को करारा जवाब, भारत के अलावा 'ईरान' ने कहा, कभी इंडिया आ के देखों
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के बारे में विवादित पोस्ट शेयर किया, जिसमें भारत को नरक बताया गया। ट्रंप के इस कदम की जमकर आलोचना हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस विवादित पोस्ट की भारत ने कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और खराब सोच वाला बताया है। भारत के अलावा ईरान ने भी ट्रंप के इस विवादित पोस्ट पर उन्हें खरी-खरी सुना दी है।
ईरान ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुंबई में स्थित ईरान के हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो शेयर कर ट्रंप को भारत आकर वहां की संस्कृति देखने की सलाह दी है। कहा हैं कि शायद किसी को मिस्टर ट्रम्प के लिए एक तरफा सांस्कृतिक डिटॉक्स बुक करना चाहिए, इससे बेतरतीब बकवास कम हो सकती है। कभी इंडिया आ के देखो, फिर बोलना।
मुंबई में स्थित ईरान का हाई कमीशन
भारत पर ट्रंप के बयान के खिलाफ ईरान ने जिस तरह से मोर्चा संभाला, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ईरान के इस कदम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भारत के विदेश मंत्रालय ने नरक वाली टिप्पणी पर संयमित प्रतिक्रिया दी तो वहीं मुंबई स्थित ईरानी उच्चायोग ने डोनाल्ड ट्रंप को फायर अंदाज में करारा जवाब दिया है।
pc- mathrubhumi.com






