India-US: मार्काे रुबियो का बयान, भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका देने को तैयार, कहा-बड़ी ऑयल डील भारत के गेट पर

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका में युद्ध के कारण बिगड़े हालातों की वजह से भारत की तेल सप्लाई भी बिगड़ गई है। ‘कच्चा तेल’ भारत की इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, ऐसे में वॉशिंगटन की तरफ से एक बड़ा ऑफर आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने मीडिया के सामने आकर एक ऐलान कर दिया है कि भारत को जितना तेल चाहिए, अमेरिका देने को तैयार है, उन्होंने इशारा किया है कि भारत के दरवाजे पर इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल डील आकर खड़ी होने वाली है।

रूबियो ने क्या कहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंटरनेशनल मार्केट में तेल की सप्लाई को लेकर मचे हाहाकार के बीच मार्काे रुबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ लफ्जों में कहा, ‘भारत को जितनी एनर्जी और तेल चाहिए, हम उन्हें उतना बेचने को तैयार हैं, रुबियो ने आगे कहा कि इस वक्त अमेरिका का तेल उत्पादन और एक्सपोर्ट अपने इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर है। यानी अमेरिका के पास तेल का भंडार है और वो इसका सबसे बड़ा हिस्सा अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त भारत को देना चाहता है।

खबरों की माने तो विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि ये डील रातों-रात नहीं हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने खुद खुलासा किया है कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच पहले से ही इस बड़ी ऑयल डील को लेकर सीक्रेट बातचीत चल रही थी। अमेरिका चाहता है कि भारत दुनिया के दूसरे देशों से तेल खरीदना थोड़ा कम करे और अमेरिका को अपने एनर्जी पोर्टफोलियो का एक बहुत बड़ा हिस्सा बना ले।

pc- amar ujala