India: ऐतिहासिक छलांग के साथ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत ने एक छलांग लगाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल कर लिया है। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की जीडीपी वर्तमान में 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। अनुमान है कि भारत 2030 तक जर्मनी को भी पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

खबरों की माने तो वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ी, जो पहली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से अधिक है। यह छह तिमाहियों में सबसे तेज वृद्धि है, जो वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बावजूद दर्ज की गई। सरकार ने भरोसा जताया है कि मजबूत आर्थिक नींव के साथ, भारत की जीडीपी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसके बाद चीन दूसरे स्थान पर है, वहीं तीसरे पर जर्मनी है।

खबरों की माने तो अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी भारत की विकास संभावनाओं को लेकर आशावाद जताया है। विश्व बैंक ने 2026 के लिए भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, मूडीज़ का कहना है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ते हुए जी-20 देशों में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

pc- abp news,newsonair.gov.in,sugermint.com