Indian Army Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, TES-57 पदों के लिए करें आवेदन

pc: abplive

यदि आपका सपना भी भारतीय सेना   में अफसर बनकर देश की सेवा करने का है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने 12वीं टेक्निकल एंट्री स्कीम  कोर्स के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 14 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते हैं योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी डिटेल्स:

महत्वपूर्ण तिथियां  
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 अक्टूबर 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 नवंबर 2026

कोर्स शुरू होने का महीना: जुलाई 2027

शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक रिकॉर्ड: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

परीक्षा अनिवार्य: उम्मीदवार का JEE Main 2026 की परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है।

वैवाहिक स्थिति: यह एंट्री केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

आयु सीमा

नियमानुसार उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2008 से 1 जनवरी 2011 के बीच होना चाहिए (यानी 1 जुलाई 2027 को आयु साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल के बीच होनी चाहिए)। विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य नोटिफिकेशन जरूर देखें।

पद और मिलने वाली सैलरी
पदों की संख्या: शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की सटीक संख्या नहीं दी गई है, लेकिन पिछले ट्रेंड के आधार पर लगभग 90 पद होने का अनुमान है।

सैलरी: ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति होने पर पे-लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक बेसिक सैलरी और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया इन चरणों में होगी:

शॉर्टलिस्टिंग: 12वीं के अंकों और JEE Main स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल टेस्ट और मेरिट: इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए 'Officer Entry Apply/Login' सेक्शन पर क्लिक करें।

यदि रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो अपनी बेसिक डिटेल भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।

इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

TES-57 के अप्लाई विकल्प को चुनकर फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।

मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और अंत में सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।