Indigo Crisis: इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी खबर, अब तक 610 करोड़ के रिफंड की प्रोसेस हुई पूरी, लगेज भी लौटाया...

इंटरनेट डेस्क। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर रविवार को हालात बहुत खराब रहे। इस दिन भी इंडिगो की इतनी फ्लाइट रद्द रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बड़ी खबर यह हैं कि इंडिगो ने रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शनिवार तक 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचा दिया गया है। 

क्या कह रही सरकार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने कहा कि देश का विमानन नेटवर्क तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम लागू रहेंगे। सरकार ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया था कि रद्द उड़ानों से संबंधित टिकटों का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए और यात्रियों के छूटे हुए सामान को अगले 48 घंटे के भीतर उन तक पहुंचाया जाए।

खबरों की माने तो मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के हालिया परिचालन संकट के कारण उत्पन्न व्यवधान को दूर करने के लिए तेज और प्रभावी कदम उठाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आगे कोई असुविधा न हो। नागर विमानन मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘इंडिगो अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के यात्रा पुनर्निर्धारण में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

pc- asianetnews.com