IndiGo Crisis: एयरपोर्ट पर फंसे बाप की बेबसी, सिस्टर 'मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए, नीचे से ब्लड गिर रहा हैं' वीडियो में जवाब सुन रो देंगे आप...

इंटरनेट डेस्क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का फ्लाइट संकट पूरे देश में संकट पैदा कर चुका है। देश के हर एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग अटके पड़े है। हर किसी के साथ ऐसी स्थिति हैं लोग रो रहे है। पिछले 4 दिन में इस एयरलाइन की 1200 से अधिक फ्लाइटें कैंसिल हो गई हैं। इस संकट की वजह से यात्रियों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर परेशान यात्रियों के एक से एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आयपके कलेजो को चीर देगा। 

क्या हैं वीडियो में 
दरअसल, इस वीडियो में एक पिता अपनी बच्ची के लिए एयरपोर्ट स्टाफ से सैनेटरी पैड मांगता दिख रहा है। उसकी बेबसी ऐसी हैं कि वो कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। इस वीडियो ने स्थिति की गंभीरता को उजागर किया और इंडिगो एयरलाइन की लापरवाही को भी सामने लाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक परेशान पिता एयरपोर्ट काउंटर पर हाथ जोड़कर अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पिता को चीखते और चिल्लाते हुए सुना और देखा जा सकता है।

वीडियो में मांग रहा सैनेटरी पैड
वायरल वीडियो में यह शख्स कह रहा है, ‘सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए, नीचे से ब्लड गिर रहा है। इस शख्स की बेबसी को वहां किसी ने नहीं समझा। एयरपोर्ट स्टाफ की ओर से कहा गया कि हम कुछ नहीं कर सकते। इतना ही नहीं इस वीडियो में एयरपोर्ट स्टाफ की ओर से तो लापरवाही भरा जवाब देखने को ही मिला साथ ही आसपास के लोगों में भी इंसानियत नजर नहीं आ रही। उस शख्स के आसपास कई महिलाएं भी हैं, लेकिन किसी ने भी इस बेबस पिता की परेशानी को नहीं समझा।

pc- x.com