Instagram Security Feature: बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के इंस्टाग्राम चैट्स को ऐसे करें पूरी तरह लॉक, जानें तरीका
- byvarsha
- 06 Oct, 2026
PC: AAJ TAK
सोशल मीडिया ऐप्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले Instagram App पर हम अक्सर दोस्तों और खास लोगों से पर्सनल बातें (DMs) करते हैं। ऐसे में जब भी हमारा फोन कोई दूसरा व्यक्ति लेता है, तो इंस्टाग्राम की पर्सनल चैट्स लीक होने का डर हमेशा बना रहता है।
इस डर से बचने के लिए कई लोग गूगल प्ले स्टोर से संदिग्ध 'App Lock' डाउनलोड कर लेते हैं, जो आपके फोन की बैटरी खत्म करते हैं और प्राइवेसी के लिए भी जोखिम पैदा करते हैं। जबकि इंस्टाग्राम में अब इन-बिल्ट और सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी बाहरी ऐप के अपनी चैट्स और पूरे ऐप को लॉक कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर App Lock और Chat Security कैसे ऑन करें?
अगर आप अपने इंस्टाग्राम को फिंगरप्रिंट या पिन (PIN) से सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
फोन सेटिंग्स का इस्तेमाल करें (App Lock):
अपने स्मार्टफोन की Settings में जाएं।
Apps या Security & Privacy सेक्शन पर क्लिक करें।
App Lock का विकल्प चुनें और अपना फिंगerprint, पैटर्न या पासवर्ड सेट करें।
नीचे दिख रही ऐप्स की लिस्ट में से Instagram के सामने वाले बटन को ऑन कर दें। अब आपके अलावा कोई भी आपका इंस्टाग्राम नहीं खोल पाएगा।

PC: AAJ TAK
वैनिश मोड (Vanish Mode) का इस्तेमाल करें:
अगर आप किसी खास चैट को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति की चैट विंडो ओपन करें।
स्क्रीन को नीचे से ऊपर की तरफ स्वाइप (Swipe up) करें।
इससे Vanish Mode ऑन हो जाएगा। इस मोड में भेजे गए मैसेज या फोटो जैसे ही सामने वाला व्यक्ति देखकर चैट बंद करेगा, वे अपने आप गायब हो जाएंगे।

PC: PRABHAT KHABAR
Quiet Mode और Message Control:
इंस्टाग्राम सेटिंग्स में जाकर Notifications > Quiet Mode ऑन करें।
इससे तय समय के दौरान आने वाले मैसेजेस की नोटिफिकेशन आपकी होम स्क्रीन पर दिखाई नहीं देगी, जिससे कोई दूसरा आपके मैसेज नहीं पढ़ सकेगा।






