IPL 2024: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ क्वालिफायर-1 तो ये टीम करेगी फाइनल में प्रवेश
- byShiv
- 21 May, 2024
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के पहले क्वालिफायर-1 में आज दो बाद की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसमें जीतने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। आईपीएल के इस संस्करण के अन्तिम चरण में बारिश का कहर देखने को मिला है।

इस कारण राजस्थान रॉयल्स को भी नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश के कारण राजस्थान रॉयल्स के हाथ से शीर्ष दो टीमों में रहने का मौका निकल गया था। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का अन्तिम लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

क्वालिफायर-1 बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द तो इस टीम को मिलेगा फायदा
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि क्वालिफायर-1 में भी बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो किस टीम को फाइनल में जगह मिलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग के नियम के अनुसार, क्वालिफायर-1 के दौरान बारिश आती है, तो अंपायर 5-5 ओवर का मैच कराने का प्रयास करेंगे। यदि यह भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर की मदद से नतीजा निकालने का प्रयास किया जाएगा।

ऐसा भी नहीं होता तो मैच रद्द माना जाएगा। ऐसी स्थिति में लीग चरण की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स लीग चरण में शीर्ष पर रही है। इसी कारण क्वालिफायर-1 में कोलकाता को विजेता मान लिया जाएगा।

क्वालिफायर-2 में भी लागू रहेगा ये नियम
वहीं हैदराबाद को फाइनल में प्रवेश करने का दूसरा मौका मिलेगा। क्वालिफायर-2 भी बारिश के रद्द होता है तो इसी इसी नियम के तहत विजेता घोषित किया जाएगा। आईपीएल के इस संस्करण का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस दिन नतीजा नहीं निकलने पर फाइनल 27 मई को करवाया जा सकता है।
PC: indianexpress, flickonclick, thesportslite, espncricinfo






