IPL 2024: मुबंई के लिए केकेआर को हराना हुआ जरूरी, सपना रह जाएगा प्लेऑफ में पहुंचना

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। बता दें की इस बार के आईपीएल में मुंबई प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वैसे वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।  

वैसे भी अब मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बहुत ही कठिन हो चुकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स 9 मैचों में 6 जीत के साथ आईपीएल के इस संस्करण की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। 

वहीं मुंबई इंडियंस अभी तक इस संस्करण में सूर्यकुमार यादव और नुवान तुषारा की अदला-बदली कर रहा है और यह जारी रहने की भी पूरी संभावना है। वहीं कोलकाता नाइडट राइडर्स एक बार फिर से सुनील नरेन, स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती के साथ उतर सकती है।

pc- parbhat khabar